धोनी ने पहाड़ों की रानी में लिया बर्फबारी का मज़ा

post

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने परिवार के संग मसूरी में बर्फबारी का लुत्फ उठाया। मसूरी के एक होटल के बाहर उनकी बेटी जीवा ने स्नो मैन भी बनाया।

धोनी की पत्नी साक्षी ने होटल के बाहर धोनी और उनकी बेटी की मस्ती का वीडियो अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। बकौल साक्षी बाप-बेटी ने पहली बार साथ में बर्फबारी का लुत्फ उठाया।

बता दें कि धोनी की पत्नी साक्षी बीते दो सप्ताह से अपने परिवार के संग देहरादून में थीं। इसी बीच बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए धोनी भी तीन जनवरी को मसूरी पहुंच गए थे। वे मसूरी में होटल जेडब्ल्यू मेरिएट में रुके थे। 

होटल के बाहर धोनी ने बेटी और पत्नी के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया और उसके बाद वे मसूरी स्थित चार दुकान भी घूमने गए। दोपहर बाद धोनी बिकने हाउस गए, जहां उन्होंने जिंजर लेमन चाय की चुस्की भी ली। 

बता दें कि पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को भी जमकर बर्फबारी हुई। शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद ही मसूरी ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ ली। मसूरी में बर्फबारी उम्मीद से कहीं ज्यादा थी। शुक्रवार को भी मसूरी से ऊपरी इलाके में बर्फबारी हुई।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment