किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर

post

सीएम त्रिवेंद्र सिंह और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने कहा कि  किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार  लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गन्ना किसानों का 100 परसेंट पेमेंट किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने खांडसारी उद्योग का लाइसेंस देना शुरू किया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गुड़ के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। गन्ने से इथेनॉल बनाने पर बल दिया जा रहा है। सरकार की योजनाएं  किसानों तक पहुंच सकें इसके लिए किसानों को जागरूक होना आवश्यक है। उन्हें प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए, बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि किसान नई तकनीक के इस्तेमाल से एवं खेती की लागत कम करके अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं।
 केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि किसी भी संस्था के लिए सौ वर्ष का सफर बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह बैंक मार्गदर्शन का कार्य कर सकता है। मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री के नेतृत्व में काफी अच्छा कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, गरीबी उन्मूलन और किसानों की आय दोगुनी करने के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य हुआ। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब और संपन्न वर्ग के बीच की खाई को कम करने का काम किया है। 
इस अवसर पर विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख के ऋण के चैक वितरित किए गए।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment