ऐसा करने वाले उत्तराखण्ड के तीसरे सीएम बनें त्रिवेंद्र

post

 उत्तराखंड बजट सत्र के दौरान भराड़ीसैंण में आज सदन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश किया। बजट में सरकार ने 53526  करोड़ के बजट की व्यवस्था की है।

 मुख्यमंत्री ने आज 2020-21 का 53526.97 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि हमारी सरकार का वर्ष 2020-21 का बजट नवीन आकांक्षाओं एवं आशाओं के साथ-साथ प्रदेश के निर्बल वर्ग की आवश्यकताओं को पूरा करने के मकसद से बनाया गया बजट है। इसमें समाज के सभी वर्गों- किसान, मातृशक्ति ,युवाओं एवं उद्योग क्षेत्रों की सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की। जिसके तहत सकल घरेलू उत्पाद में 6.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आर्थिक सुस्ती के बावजूद आर्थिक विकास दर मात्र .07 प्रतिशत ही कम हुई। राजकोषीय घाटा नियंत्रण में है, पिछले वर्ष मुकाबले बेहतर है। केंद्रीय करों में राज्य को 23662 करोड़ मिलने हैं। 82.72 प्रतिशत बैंक खातों को आधार से जोड़ा गया है। 

 नमामि गंगे में 387 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। एक लाख 11 हजार 221 लोगों को रोजगार मिला है। 37 हजार 894 करोड़ का पूंजी निवेश हुआ है। खनन पर 31 मार्च 2020 तक मात्र 411 करोड़ का राजस्व मिलेगा। जबकि 750 करोड़ का लक्ष्य था। सड़कों का विस्तार हुआ है।  
प्रदेश में अब तक सत्तारूढ़ रही भाजपा सरकारों के त्रिवेंद्र सिंह तीसरे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने नेता सदन के साथ ही वित्त मंत्री के तौर पर सदन में बजट भाषण पढा। उनसे पहले यह भूमिका पूर्व मुख्यमंत्री जनरल बीसी खंडूड़ी और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक निभा चुके हैं।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment