देश post authorAdmin 21-Jun-2020 (0)

खास है साल 2020 का ये पहला सूर्यग्रहण, भूल कर भी न करें ये काम

post

आज साल का पहला सूर्यग्रहण है। देशभर में सुबह 10:24 बजे सूर्य ग्रहण लगेगा, जो दोपहर 1:48 बजे तक रहेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य का अधिकांश भाग को ढक लेंगे। इससे दोपहर में अंधेरा छाने का अनुमान है। शनिवार रात 10:24 बजे से सूतक काल लग गया था। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखे गए। यात्रा, खान-पान और अन्य कार्य नहीं किए गए।
ये करें उपाय
-ग्रहण काल (सुबह 10:24) से पहले सूतक काल तक पूजा-पाठ न करें।
-ग्रहण शुरू होने व समाप्त होने पर स्नान अवश्य करें।
-गणेश, गायत्री मंत्र, भगवान विष्णु के मंत्र, हनुमान चालीसा पढ़ें व भगवान का स्मरण करें
-गर्भवती महिलाओं को शिशु की स्वस्थता के लिए खाने, सोने, चाकू प्रयोग त्यागना चाहिए।
-खाने के सामान पर गेरू (चावल लेप) या कुशा रखना चाहिए।
-ग्रहण समाप्त होने पर सरसों तेल, उड़द, तांबे का बर्तन, गुड़, सोना, वस्त्र दान करना चाहिए।
खास है ये सूर्यग्रहण
आज लगने वाला सूर्यग्रहण कई मामलों में अनूठा है।  इसके बाद भारत से इस शताब्दी में केवल तीन सूर्यग्रहण और दिखाई देंगे वे भी लंबे अंतराल के बाद।यह ग्रहण भी वलय (रिंग) रूप में उत्तर भारत में केवल 21 किमी. चौड़ी एक पट्टी  में ही नजर आएगा। अन्यत्र यह आंशिक ग्रहण की तरह नजर आएगा। वलय की अधिकतम अवधि मात्र 38 सेकंड रहेगी। 
बता दें कि इस सदी के बीते 20 वर्षों में भारत से 5 सूर्यग्रहण नजर आए जो 2005,  2006,  2009, 2010, 2019 में दिखे।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment