पेट्रोल डीजल की क़ीमतों में बढ़ोतरी का विरोध, यूथ कांग्रेस ने ऐसे बोला सरकार पर हमला

post

पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स के नेतृत्व में पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में हुई वृद्धि का विरोध किया और केंद्र पर जमकर भड़ास निकाली।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बृजलाल हॉस्पिटल के सामने से  साईकल  यात्रा निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

ए आई सी सी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि  केन्द्र सरकार जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। रोज तेल के मूल्यों में वृद्धि करने का काम कर  रही है  । 

गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स ने कहा कि कच्चे तेल का मूल्य कम होने के बावजूद भी सरकार जनता का उत्पीड़न कर मूल्यों को निरन्तर बढ़ा रही है। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि सरकार अगर मूल्यों में कमी नहीं करती तो वो बड़े स्तर पर आंदोलन को मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment