पेट्रोल डीजल की बढ़ी क़ीमतों के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल

post

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढोतरी के विरोध में आज कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला। इस दौरान देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  

 देहरादून में कांग्रेस ने मानव श्रृंखला बनाकर कीमतों में इजाफे का विरोध जताया। 

वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ आगरा में नोटिस जारी होने का भी कांग्रेस ने विरोध जताया है।प्रीतम सिंह ने कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं जिनका कांग्रेस विरोध करेगी। 

सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर भड़ास निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने ये भी चेताया कि अगर सरकार बढ़ी कीमतें वापस नहीं लेती तो आंदोलन बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

 

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment