हल्द्वानी नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की बेमियादी हड़ताल, रखी ये मांग

post

हल्द्वानी नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुये अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत कर दी।
 कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी नगरवासियों से अपील की कि वे सभी नगर निगम में पसरे भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम का हिस्सा बने। सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। 155 दुकानों के नामांतरण मे स्टाम्प ड्यूटी का घोटाला हो, चाहे कोरोना आपदा के समय सैनिटाइजेशन घोटाला और सोशल डिस्टेंसिग के गोले बनाने का घोटाला हो।नगर निगम ने छोटे बड़े हर प्रकार के घोटाले किये गए है जिनकी जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की उन्होंने मांग की। 
महानगर कांग्रेस की मानें तो इस लड़ाई में कांग्रेस संगठन गैर भाजपायी पार्षदों को भी साथ में लिया जाएगा ताकि भ्रष्टाचार पर चोट की जा सके। 
नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नरेंद्रजीत सिंह ने आरोप लगाया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि गैर भाजपायी पार्षदों की कोई सुनवायी नही होती और ना ही उनके प्रस्तावों पर कोई सकारात्मक पहल होती है, निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया मे भी  खेल खेला जाता है।
धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने साफ किया कि अगर भ्रस्टाचार की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती तो वो आंदोलन की उग्र  करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment