अमर सिंह के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर, पीएम समेत इन्होंने जताया दुख

post

राज्य सभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। वो पिछले छह महीने से बीमार चल रहे थे।  अमर सिंह का इलाज सिंगापुर में चल रहा था। जानकारी के अनुसार अमर सिंह का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। 
अमर सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे हैं साथ ही राज्यसभा सांसद भी रहे हैं. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के वो काफी करीब रहे। अमर सिंह एक समय समाजवादी पार्टी की नंबर दो पोजिशन के नेता भी रहे थे। हालांकि साल 2010 में पार्टी के सभी पोस्ट से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्हें पार्टी से भी बर्खास्त कर दिया गया।
अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता कम हो गई थी। हालांकि, बीमार होने से पहले तक उनकी करीबियां भारतीय जनता पार्टी से बढ़ रही थीं।
अमर सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि वह काफी ऊर्जावान नेता थे और उन्होंने पिछले कुछ दशकों में देश की राजनीति के अहम उतार-चढ़ाव काफी करीब से देखे थे।वो अपने जीवन में दोस्ती के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके निधन की खबर सुनने से दुखी हूं। उनके परिवारजनों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि.'

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'ईश्वर श्री अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें. श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं. मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं.'

ये भी पढ़ें

Leave a Comment