सचिवालय में तैनात अधिकारी की कोरोना से मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

post

उत्तराखण्ड सचिवालय के एक अधिकारी की कोरोना से मौत हो गयी है।  सचिवालय में अनुसचिव हरि सिंह म को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। आज सुबह एम्स में उनकी मौत हो गई।  सचिवालय में खनन विभाग में अनुसचिव के रूप में कार्यरत हरि सिंह की 6-7 सितंबर को तबीयत बिगड़ी थी।जिसके बाद उन्हें 9 सितंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान वो कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। आज सुबह एम्स में उनका निधन हो गया। 
अनुसचिव हरि सिंह कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनके परिवार के काफी करीबी थे. वह इससे पहले सतपाल महाराज के ओएसडी थे तो वहीं इससे पहले वह सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत के बतौर मंत्री रहते उनके पीआरओ भी रहे थे।
उनकी मौत के बाद सचिवालय में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरि सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment