हर्षिल में जवानों संग दीपावली मनाएंगे सीएम

post

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे। वे उत्तरकाशी के हर्षिल में दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
मुख्यमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से हर्षिल जाएंगे। वहां कोपांग स्थित नवीं बटालियन बिहार रेजीमेंट के आईटीबीपी कैंप में जवानों के दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली की खुशियां बांटने के बाद वो दोपहर में देहरादून लौट आएंगे। इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास में परिवार के साथ दिवाली मनाएंगे।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment