बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, अब खरसाली में होने माँ यमुना के दर्शन

post

भैया दूज के मौके पर भारी बर्फबारी के बीच यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। 
मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव लाया गया। अब सर्दियों में खरसाली में ही मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना की जा सकेगी।
भारी बर्फबारी के बीच मां यमुना की डोली यात्रा यमुनोत्री से छह किमी की दूरी पर स्थित खरसाली गांव के लिए रवाना हुई। खरसाली पहुंचकर मां यमुना की उत्सव मूर्ति को यमुना मंदिर में स्थापित किया गया।
यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष / उप जिलाधिकारी बड़कोट चतर सिंह चौहान, देवस्थानम बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी/ प्रभारी अधिकारी यमुनोत्री एएस नेगी, मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल, अनोज उनियाल, आशुतोष उनियाल पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment