अशोक कुमार ने संभाला उत्तराखण्ड पुलिस के नए मुखिया का चार्ज, अनिल रतूड़ी को दी गयी भव्य विदाई

post

उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी आज रिटायर हो गए । उनकी जगह 1989 बैच के अधिकारी अशोक कुमार ने चार्ज संभाला है। अनिल कुमार रतूड़ी ने नए डीजीपी अशोक कुमार को पुलिस बैटन सौंपी। 
इससे पहले पुलिस लाइन में राज्य के 10वें डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी की विदाई में परेड का आयोजन किया गया। 
 डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी को डीजी अशोक कुमार ने पुलिस लाइन में रिसीव किया। इसके बाद भव्य विदाई परेड आयोजित की गई। 
 इस मौके पर हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव भी मौजूद रहे। वहीं उत्तराखंड के नवनियुक्त डीजीपी अशोक कुमार ने अनिल कुमार रतूड़ी के अब तक के बेहतर व कुशल नेतृत्व की जमकर सराहना की।
आज सेवानिवृत्त होने के दिन उनकी तीन साल की उपलब्धियों को बताया गया। 
रतूड़ी ने भी पुलिस सेवा काल में उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड गठन के बाद प्रदेश में पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सेवा पुलिसिंग व्यवस्था बनाने के लिए अपने समकक्ष अधिकारियों, कर्मचारियों और सरकार का आभार व्यक्त किया। रतूड़ी ने उत्तराखंड की पुलिस की खूब सराहना की।उन्होने उम्मीद जताई कि आगे भी नवनियुक्त डीजीपी अशोक कुमार प्रदेश की पुलिस का बेहतर और कुशल नेतृत्व करते रहेंगे।
बता दें कि अनिल रतूड़ी का पुलिस मुखिया के तौर पर तीन साल 4 महीने का कार्यकाल रहा है। रतूड़ी के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके स्थान पर उत्तराखंड के 11वें नए पुलिस महानिदेशक के रूप में अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment