सीएम ऑफिस के ये 4 कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव

post

 मुख्यमंत्री कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री के अपर सचिव प्रदीप रावत, प्रमुख निजी सचिव केके मदान समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी के बीते रोज सैंपल लिए गए थे। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्नी व पुत्री के साथ शनिवार शाम डॉक्टर की सलाह पर दून अस्पताल जाकर स्वास्थ्य की जांच कराई। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में 52 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इनमें से शनिवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें मुख्यमंत्री के अपर सचिव, प्रमुख निजी सचिव, एक ड्राइवर और किचन का एक कर्मचारी शामिल हैं। ये सभी होम आइसोलेट हो गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने शनिवार को दून अस्पताल में अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी का स्वास्थ्य सामान्य है। डॉक्टर ने ऐहतियातन जांच कराने के लिए कहा था, इसलिए दून अस्पताल में जांच कराई। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं।
 मुख्यमंत्री कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री के अपर सचिव प्रदीप रावत, प्रमुख निजी सचिव केके मदान समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी के बीते रोज सैंपल लिए गए थे।
 वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्नी व पुत्री के साथ शनिवार शाम डॉक्टर की सलाह पर दून अस्पताल जाकर स्वास्थ्य की जांच कराई। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।
शुक्रवार को सीएम की  कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में 52 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इनमें से चार  की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें मुख्यमंत्री के अपर सचिव, प्रमुख निजी सचिव, एक ड्राइवर और किचन का एक कर्मचारी शामिल हैं। ये सभी होम आइसोलेट हो गए हैं।
 वहीं, मुख्यमंत्री ने शनिवार को दून अस्पताल में अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी का स्वास्थ्य सामान्य है। डॉक्टर ने ऐहतियातन जांच कराने के लिए कहा था, इसलिए दून अस्पताल में जांच कराई। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में
 मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि तीनों का सीटी स्कैन, ईसीजी और ब्लड टेस्ट कराया गया। उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। उन्हें अभी 11 दिन होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। इसके बाद उनकी फिर से जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment