मंगलौर महापंचायत में हज़ारों किसानों ने भरी हुंकार, नरेश टिकैत हुए शामिल

post

कृषि बिलों के विरोध में मंगलौर की गुड़ मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान एकजुट हुए।  महापंचायत को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान घोड़े, कारों और ट्रैक्टरों से गुड़ मंडी पहुंचे। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष नरेश टिकैत भी शामिल हुए। इस महापंचायत में किसानों के सभी संगठनों के किसान शामिल हैं। 
 इससे पहले किसान संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया और महापंचायत में पहुंचने की अपील की थी।
महापंचायत में आज किसान आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।
 उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि सभी किसान संगठन एकजुट है और महापंचायत में राज्य के किसान अपना वजूद दिखाएंगे।
उत्तराखंड के अलावा यूपी से भी हजारों किसान महापंचायत में भाग लेने पहुंचे हैं। 
दरअसल, दिल्ली में पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में इस महापंचायत का आयोजन किया गया है। बीती 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद किसानों में जोश भरने के लिए महापंचायत का सिलसिला शुरू हुआ था। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment