जोशीमठ आपदा- एक हफ्ते बाद टनल से मिले दो शव, युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान

post

जोशीमठ आपदा में राहत बचाव और रेस्क्यू कार्य आठवें दिन भी जारी है।   वहीं, तपोवन टनल में भी राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। आज सुबह रेस्क्यू
 रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टनल से दो शव मिले है।
जिला प्रशासन के अनुसार, सुबह जिन दो युवकों के शव मिले , वे दोनो उत्तराखंड के टिहरी और विकासनगर के निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक इलेक्ट्रिशियन थे जो सुरंग के मुहाने के नजदीक थे। अन्य लोग सुरंग से कुछ दूर हो सकते हैं। तलाश अभियान जारी है। 
 चमोली थाना प्रभारी जोशीमठ सतेंद्र सिंह के अनुसार पहला शव सुबह करीब पांच बजे मिला। इसके बाद आगे खोदाई करने पर दूसरा शव बरामद हुआ। वहीं 33 लोगों की खोज अभी भी जारी जारी है। चार लोग और दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनके पास तक नहीं पहुंचा जा सका है।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment