पहले इम्तिहान में पास हुए तीरथ, महेश जीना बने सल्ट के सरताज

post

  मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत अपनी पहली परीक्षा में पास हो गए हैं।सल्ट उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने बाजी मार ली है।  
जीना संभवत: आगामी आठ माह के लिए विधानसभा में पहुंचने के लिए कामयाब हो गए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को इस सीट पर एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। इस परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ता जहां जश्न मना रहे हैं, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरे मुरझाए गए हैं।
 आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के प्रत्येक चरणों में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ही बढ़त बनाए जा रहे थे।
जिसके बाद आखिरी राउंड में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना 4400 से ज्यादा मतों से विजयी घोषित हो गए हैं। 
उपचुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा था । बीजेपी ने इस बार कांग्रेस को ज्यादा अंतर से हराया है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment