देवप्रयाग आपदा - ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचे CM, आपदा प्रभावितों को हर मुमकिन मदद का दिया भरोसा

post

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और हालातों का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री लगभग 11 बजे पूर्वाह्न आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment