दीपिका पांडेय सिंह बनीं उत्तराखण्ड कांग्रेस की नई सह प्रभारी

post

कांग्रेस आलाकमान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में है। पार्टी ने उत्तराखंड के लिए दीपिका पांडेय सिंह को सह प्रभारी नियुक्त किया है। 
प्रभारी देवेंद्र यादव के सहयोग के लिए वह मौजूदा सह प्रभारी राजेश धर्माणी के साथ संयुक्त रूप से यह जिम्मेदारी संभालेंगी।
इससे पहले दीपिका अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की महासचिव रह चुकी हैं। वर्तमान में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दीपिका झारखंड में महगमा विधानसभा सीट से विधायक हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने उक्त संबंध में आदेश जारी किया। 
 दीपिका सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत संगठन से जुड़े सम्मानित लोगों को धन्यवाद दिया है। दीपिका पांडेय ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वो उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाह करेंगी।दीपिका पांडेय सिंह को इससे पहले कर्नाटक महिला कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment