नहीं रहे फ्लाइंग सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह, शाम 5 बजे अंतिम संस्कार

post

 देश को राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल दिलाने वाले उड़न सिख के नाम से मशहूर महान एथलीट पद्मश्री‍ मिल्‍खा मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने चंडीगढ़ के अस्पताल में शुक्रवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली।मिल्खा सिंह का आज यानी शनिवार को अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के सेक्टर-25 के श्मशान घाट में शाम 5:00 बजे किया जाएगा।
  करीब एक महीने पहले मिल्खा सिंह कोरोना पॉजिटिव हुए थे। कुछ दिनों पहले ही मिल्खा सिंह कोरोना निगेटिव हुए थे, लेकिन अचानक से उनकी तबीयत नाजुक होने लगी।इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
मिल्‍खा सिंह के निधन पर राजनेताओं सहित खेल और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लाेगों ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, हरियाणा के गृह एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज, कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है और श्रद्धांज‍लि दी है।पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मिल्‍खा सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। यह एक युग का अंत है और देश व पंजाब के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और मिल्‍खा सिंह के लाखों फैन के लिए मेरी संवेदना है। महान फ्लाईंग सिख को कई पीढि़यों तक याद किए जाएंगे।बता दें कि इससे पहले 13 जून को उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना महामारी से निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment