देवभूमि का एक और लाल देश पर क़ुर्बान, पौड़ी के सकनोली गांव में पसरा मातम

post

उत्तराखंड का एक और लाल सरहद पर फर्ज निभाते हुए देश के लिए क़ुर्बान हो गया। 
पौड़ी जिले के सुदूरवर्ती गांव सकनोली, चौबट्टाखाल निवासी मनदीप सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हो गए हैं। 
11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 मनदीप की श्हादत की खबर से उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। 
मनदीप सतपाल सिंह की इकलौती संतान हैं। बीते वर्ष मनदीप दो माह की छुट्टी पर घर आये थे और उसी दौरान उनकी सगाई भी हुई थी। 
 जुलाई माह में मनदीप ने पुन: घर आना था और उनकी शादी की तैयारियां की जानी थी।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment