टोक्यो ओलंपिक - पुरुष हॉकी में 4 दशक का सूखा खत्म, जर्मनी को हराकर भारत ने जीता कांस्य

post

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने पुरुष हॉकी में 4 दशक का सूखा खत्म करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात देकर पदक अपने नाम किया। टीम इंडिया की इस मुकाबले में खराब शुरुआत भले रही हो लेकिन फिर उसने लगातार गोल दागकर वापसी की हालांकि इसके बाद जर्मनी ने दो और गोल कर भारत पर दबाव बना दियालेकिन टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए महज 2 मिनट में मैच को 5-4 की बढ़त पर ला दिया।
भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक हासिल कर लिया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को हरा दिया। मैच में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और जर्मनी के खिलाफ मैच को 5-4 से जीत लिया। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment