खेल post authorAdmin 07-Aug-2021 (0)

टोक्यो ओलंपिक- भारत के नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भाला फेंक में जीता गोल्ड

post

टोक्यो ओलंपिक का 16वां दिन भारत के लिए ऐतिहासिक दिन रहा है।  जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल दिलाया है।
फाइनल राउंड में नीरज के आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं देखने को मिला। इस स्पर्धा के पहले थ्रो में नीरज ने जहां 87.3 मीटर तक थ्रो फेंक कर नंबर एक पोजीशन बना ली थी। वहीं दूसरे थ्रो में उन्होंने इससे भी ज्यादा 87.58 मीटर तक थ्रो फेंक कर अपनी स्वर्ण पदक की पकड़ को और मजबूत किया।
ओलंपिक खेलों में भारत को ट्रैक एंड फील्ड में पहली बार कोई पदक अपने नाम किया है और भारत ने गोल्ड मेडल में अपना खाता खोला है। ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले वह दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं।निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज चोपड़ा ने अपना नाम यहां दर्ज किया है। अभिनव बिंद्रा ने साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में पहली बार व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment