देश post authorAdmin 13-Aug-2021 (0)

ट्विटर इंडिया से महेश महेश्वरी की छुट्टी, अमेरिका में सम्भालेंगे कामकाज

post

 देश में सोशल मीडिया को लेकर छिड़े घमासान के बीच ट्विटर ने बड़ा फैसला लिया। कंपनी ने मनीष माहेश्वरी को ट्विटर इंडिया से हटा दिया है।  अब वह अमेरिका में कंपनी का काम-काज संभालेंगे। उन्हें सैन फ्रांसिस्को में वरिष्ठ निदेशक के पद पर नियुक्ति दी गई है।
इस बात की जानकारी शुक्रवार को ट्विटर के जापान और एशिया प्रशांत के उपाध्यक्ष यू सासामोटो ने दी। 
सासामोटो ने कहा, “ट्विटर इंडिया के एमडी महेश माहेश्वरी ट्विटर के साथ हैं। उनका प्रमोशन करते हुए राजस्व रणनीति और संचालन के वरिष्ठ निदेशक बनाकर सैनफ्रांसिस्को, अमेरिका में तबादल कर दिया है। जहां वह नए बाज़ार में प्रवेश के लिए कंपनी की संभावनाओं की तलाश करेंगे।”
ज्ञात हो कि, महेश माहेश्वरी ने 2019 में नेटवर्क 18 को छोड़कर ट्विटर इंडिया को ज्वाइन किया था। जिसके बाद दो कंपनी ने उन्हें ट्विटर इंडिया का प्रमुख बनाया था। वह दो साल तक इस पद पर बने रहे। इस दौरान वह लगातार विवादों में रहे। 
गौरतलब है कि, ट्विटर को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है। पहले जहां नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार और सोशल मीडिया आमने सामने थी। वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य कोंग्रेसी नेताओं के अकाउंट को ब्लॉक करने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। 

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment