एस एस कलेर का आप प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, चुनाव में सीएम को देंगे टक्कर

post

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने उन्हें अब खटीमा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है।
दिलचस्प बात ये है कि खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा सीट है. अगर धामी इस बार भी खटीमा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो कलेर उनको टक्कर देंगे.
साथ ही पार्टी ने गढ़वाल, कुमाऊं और तराई से तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं।
इनमें भूपेश उपाध्याय को कार्यकारी अध्यक्ष कुमाऊं, अनन्त राम चैहान को कार्यकारी अध्यक्ष गढ़वाल और प्रेम सिंह राठौर को कार्यकारी अध्यक्ष तराई बनाया गया है।  
इस दौरान पार्टी ने विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी की भी घोषणा की। पार्टी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। दीपक बाली को अध्यक्ष, बसंत कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment