मिशन 2022- कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू, प्रदेशभर में 10 लाख मेम्बर बनाने का टारगेट

post

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज से कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक बूथ में कम से कम 50 सदस्य बनाए जाएंगे। 
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सदयस्ता अभियान को ऐतिहासिक बनाया जाएगा और सब साथ मिलकर इस लक्ष्य को भी पार करेंगे।
वहीं सदस्यता अभियान कमेटी के सह संयोजक सुलेमान अली ने बताया किविधानसभा चुनाव को देखते हुए सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। साथ ही जिलेवार अभियान की समीक्षा की जाएगी। इसके लिये सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को निर्धारित लक्ष्य भी दिया जाएगा। 

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment