टिहरी की सियासत -इधर किशोर गए भाजपा में उधर धन सिंह ने थाम लिया कांग्रेस का हाथ

post

उत्तराखंड में टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस और बीजेपी में असंतोष गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में इस्तीफों और दलबदल का दौर तेज़ हो गया है। आज जहां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल हो गए और टिहरी से उनके टिकट का भी एलान हो गया तो वहीं टिहरी से विधायक धन सिंह नेगी ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 
इस दौरान धन सिंह नेगी ने भाजपा के टिहरी प्रत्याशी और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर संगीन आरोप लगाया है। धन सिंह का आरोप है कि किशोर ने टिहरी सीट का टिकट करोड़ों रुपए में खरीदा है। वहीं किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने बुधवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद वह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें टिहरी सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया। 
वहीं अब धन सिंह नेगी इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव  लड़ेंगे। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment