धामी की धमक : एक बार फिर मिली उत्तराखंड की कमान

post

भाजपा में सीएम पद को लेकर कई दिनों से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया।  पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है और उन्हें उत्तराखंड की कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है।इसी के साथ उत्तराखंड को 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का चेहरा मिल गया है। 
गौरतलब है कि दस मार्च को आए चुनाव परिणामों के बाद उत्तराखंड में भाजपा बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने में कामयाब रही, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।
हालांकि चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment