देश post authorAdmin 21-Mar-2022 (0)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद समेत इन्हें मिले पद्म पुरस्कार

post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद सहित कई हस्तियों को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म  पुरस्कारों से सम्मानित किया। आजाद को सार्वजनिक क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया। पैरालंपिक रजत पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया को भी मिला पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा एसआईआई के एमडी सायरस पूनावाला ने व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में पद्म भूषण प्राप्त किया।
 सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया जो उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने लिया।
केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया था। कुल 128 नामों का चयन किया गया था। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए थे। इसके अलावा 107 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया। 
गुरमीत बाबा (मरणोपरांत) को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। पुरस्कार उनकी बेटी ने लिया। 
फिल्म निर्माता-निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया
 राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। पुरस्कार उनके पुत्र ने लिया। 
सच्चिदानंद स्वामी को पद्म भूषण सम्मान दिया गया। 
हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को पद्मश्री सम्मान मिला 
पैरा शूटर अवनी लेखारा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment