दर्दनाक हादसा - गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने से नदी में गिरे लोग, अब तक 77 की मौत, IAF के गरुड़ कमांडो मौके पर रवाना

post

गुजरात के मोरबी में रविवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मच्छु नदी पर बना
केबल ब्रिज पुल टूटने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। अब तक 77 से ज्यादा लाशें नदी से निकाली जा चुकी हैं। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अभी भी 100 के करीब लोग लापता बताए जा रहे है। दर्जनों लोगों को अब तक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। 
बताया जा रहा है कि घटना के समय पुल के ऊपर दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुल जर्जर हो चुका था। पांच दिन पहले ही इसे फिर से मरम्मत के बाद लोगों के लिए खोला गया था।
बचे हुए लोगों को नदी से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 
हादसे की भयावहता को देखते हुए भारतीय वायु सेना (IAF) के गरुड़ कमांडो की टीम को रवाना कर दिया गया है. कई लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।
 मोरबी के इस ऐतिहासिक ब्रिज का महाराजा वाघजी ठाकोर ने 1887 में निर्माण कराया था। इस पुल की कुल लंबाई 765 फुट और चौड़ाई साढ़े चार फुट की है। ऐसा कहा जाता है कि महाराजा महल से राज दरबार जाने के लिए इस पुल का इस्तेमाल करते थे। तीन दिन पहले खुला यह ब्रिज पिछले सात महीने से रेनोवेशन के लिए बंद था। दीवाली की छुट्टी के चलते इस पर बड़ी संख्या लोग घूमने पहुंचे थे।
पुल की मरम्मत पर दो करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अगले 15 साल के लिए ओरेवा ट्रस्ट को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसमें रखरखाव का खर्च शामिल था। विशेषज्ञों ने पुल की मरम्मत के लिए भी विशेष सामग्री मंगवाकर यह काम किया था।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment