बड़ी खबर - उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बने प्रसून जोशी

post

धामी सरकार ने प्रसिद्ध कवि, लेखक, गीतकार एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष पद्मश्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए। संस्कृति निदेशालय की ओर से पद्मश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
सरकार की अनुमति के बाद शासन ने जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के आदेश जारी किए। आदेश में संस्कृति महानिदेशक को ब्रांड एंबेसडर के लिए पद्मश्री प्रसून जोशी के साथ एमओयू के लिए अधिकृत किया गया।
पत्र के अनुसार जोशी के राज्य के ब्रांड एंबेसडर होने के नाते सरकार द्वारा उनकी जो भी सेवाएं ली जाएंगी और उसमें जो वित्तीय देयता होगी, उसके बारे में पृथक से निर्णय लिया जाएगा। 

गौरतलब है कि सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नौ नवंबर को प्रसून जोशी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से नवाजा था।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment