दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बृहस्पतिवार को दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंच गई हैं। उनके आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध  किए गए। राष्ट्रपति नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगी। 
राष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया | 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं | 
इस मौके पर  मौजूद  कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव  डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल श्री सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया |उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment