देश post authorAdmin 26-Jan-2023 (0)

Republic day - धूमधाम से मन रहा 74 वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्रपति ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा

post


भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और पूरे देश में इसकी धूम दिखाई दे रही है।गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। 
इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मौजूद रहे।
 कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाने वाली कुल 23 झांकियां निकाली गईं। सुरक्षा के लिहाज के राष्ट्रीय राजधानी में कड़े इंतजाम किए गए।  परेड के दौरान कर्तव्य पर जमीन से लेकर आसमान तक भारत की शक्ति देखने को मिली है, जिसके बाद किसी भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा हो गया।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment