देश post authorAdmin 26-Jan-2023 (0)

गणतंत्र दिवस पर पीएम नहीं राष्ट्रपति फहराते हैं तिरंगा, यहां जानें वजह...

post

आज देश अपना 74वां ‘गणतंत्र दिवस’ मना रहा है। भारतीय इतिहास में 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गौरव एवं सम्मान का दिन होता है। क्योंकि, यह दिन भारत में जनतंत्र की शक्ति को दर्शाता है। गौरतलब है कि इस दिन लोग देश भर में लाल किले से लेकर सरकारी कार्यालयों, निजी और कई अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत माता और तिरंगे को प्रणाम करते है। ‘गणतंत्र दिवस’ के दिन देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते है। इस खास मौके पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। 
 इस दिन देश के प्रधानमंत्री की जगह राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। आइए जानें इसके कारण ।  
राजनीतिक शास्त्रों के अनुसार, जब 15 अगस्त 1947 में हमारा देश आजाद हुआ था, तब संविधान न होने के कारण भारत के मुखिया प्रधानमंत्री ही थे। इस दिन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले से पहली बार झंडा फहराया था। इसके बाद से हमेशा 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं। वहीं, 26 जनवरी 1950 में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रपति बन चुके थे और राष्ट्रपति को देश का प्रथम नागरिक माना जाता है। यही वजह है कि तब से लेकर अब तक 26 जनवरी के दिन राष्ट्रपति ही तिरंगा फहराते हैं।
 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment