आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, CPIM, NCP और TMC को बड़ा झटका, छिना तमगा

post

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आप को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। इसके अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है। इसके साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है।
चुनाव आयोग ने बताया कि आम आदमी पार्टी को चार राज्यों- दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है।
इसके अलावा नगालैंड में लोक जनशक्ति पार्टी ,
त्रिपुरा में टिपरा मोथा,
पश्चिम बंगाल में रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, 
मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी ,नगालैंड में राकांपा , 
मेघालय में तृणमूल कांग्रेस को राज्य स्तर के दर्जा मिला है।
वहीं आंध्र प्रदेश में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पिछले साल ही तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को राज्य पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment