खेल post authorAdmin 20-Dec-2018 (0)

2020 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड

post
उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी वर्ष 2018 में करनी थी लेकिन अभी तक पूर्व के खेल नहीं हो पाए हैं। इस बीच गोवा ने 36वें राष्ट्रीय खेल इसी साल कराने पर सहमति दी है। लिहाजा, भारतीय ओलंपिक संघ ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजा है।
पत्र में साफ किया गया है कि अगर इस वर्ष गोवा राष्ट्रीय खेल कराता है तो उत्तराखंड में 2020 में राष्ट्रीय खेल आयोजित हो सकते हैं। ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता के मुताबिक, प्रदेश सरकार उसी हिसाब से अपनी तैयारियां पूरी कर ले। इस आधार पर खेल सचिव डॉ. भूपेंद्र कौर औलख ने आगे की तैयारियों के लिए संबंधित विभाग और अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।
बता दें कि साल 2014 के राष्ट्रीय खेल अभी तक आयोजित नहीं हुए। भारतीय ओलंपिक संघ ने पहले 2014 में 36वें राष्ट्रीय खेल गोवा में, 2016 में 37वें राष्ट्रीय खेल छतीसगढ़ में और फिर 2018 में 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में होने की सूची जारी की थी लेकिन 2014 में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गोवा तैयार नहीं था। तब 36वां राष्ट्रीय खेल नहीं हो पाया था। इसके बाद 2016 में छत्तीसगढ़ में भी होने वाले राष्ट्रीय खेल नहीं हो सके। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment