सैलानियों के लिए मददगार साबित होगा मेरी यात्रा एप, सीएम ने किया शुभारंभ

post

उत्तराखंड आने वाले सैलानी अब एक क्लिक पर पर्यटन, होटल, स्टे होम, हेलीकॉप्टर, ट्रेकिंग, हेल्थ और वेदर से जुड़ी जानकारियां हासिल कर सकेंगे। एक बार आपको एसडीआरएफ के प्ले स्टोर से ‘मेरी यात्रा’ एप को डाउनलोड करना होगा। खास बात ये कि बिना इंटरनेट के ही इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

उत्तराखंड घूमने आने वाले यात्रियों की विशेष सुविधा के लिए एसडीआरएफ टीम ने 'मेरी यात्रा ऐप' जारी किया है. शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में एप का विधिवत शुभारंभ किया।

उत्तराखंड राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते आपदा जैसे हालात बनना आम बात है. जिससे ना स्थानीय लोगों के साथ उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लिहाजा ये एप सैलानियों के लिए खासा मददगार साबित होगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एप का विधिवत शुभारंभ करते हुए इसे मील का पत्थर बताया।  सीएम ने एसडीआरएफ टीम को बधाई देते हुए बताया कि यह एक उत्कृष्ट ऐप है. जो उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए काफी कारगार साबित होगा ।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीआरएफ (राज्य प्रतिवादन बल) के आईजी संजय गुंज्याल और सेनानायक तृप्ति भट्ट ने पर्वतीय क्षेत्रों में एप के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं और पर्यटन को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पर्वतारोहियों और पर्यटकों के भटकने या लापता होने की दशा आसानी से ट्रेस करने और एप के ऑफ लाइन कार्य करने की विशेषता की जानकारी दी।
सेनानायक तृप्ति भट्ट के निर्देशन में यह एप दो लाख 40 हजार रुपये में एक माह में तैयार हुआ है। यह ऐसा पहला एप है, जिसमें पूरे उत्तराखंड की खूबसूरती के अलावा 25 विभागों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे करोड़ों पर्यटक लाभान्वित होंगे।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos