देश post authorAdmin 25-Jun-2020 (0)

बिहार में बिजली गिरने से भारी तबाही, 83 लोगों की मौत

post

बिहार में बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक़ शाम साढ़े छह बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 83 लोगों की मौत हुई है।
बिहार के क़रीब 23 ज़िलों में बिजली गिरने से जान-माल का नुक़सान हुआ है। गोपालगंज में सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत की खबर है। वहीं मधुबनी और नवादा में 8-8 लोग मारे गए हैं. इसके अलावा सिवान में छह, भागलपुर में छह, पूर्वी चंपारण में पांच दरभंगा और बांका में पांच-पांच और पश्चिमी चंपारण में 2 लोगों की मौत की ख़बर है।
बिहार सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवज़ा देने की घोषणा की है।
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर अपनी संवेदना जाहिर की है। पीएम ने ट्वीट किया है, "बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला। राज्य सरकारें तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हैं. इस आपदा में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं."।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos