नहीं रहे ऋषिकेश कांग्रेस कार्यकारी नगर अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस ने रद्द किए एक सप्ताह के कार्यक्रम

post

ऋषिकेश नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा का निधन हो गया है।  उन्होंने एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। 
बता दें कि करीब दो सप्ताह पहले शिव मोहन मिश्रा को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते एम्स में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव हो गई थी। मगर, अन्य बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से उनका इलाज एम्स में ही चल रहा था। बताया जा रहा है कि एम्स में इलाज के दौरान शिव मोहन की किडनी फेल हो गई। शिव मोहन मिश्रा के निधन से पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है. वहीं, शहरवासियों ने भी शिव मोहन के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
 वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने एक सप्ताह के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इस दौरान मानसून सत्र में विधानसभा के बाहर धरने का कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos