आकाश अम्बानी ने देवस्थानम बोर्ड को दान किये 5 करोड़, अब हो सकेगा ये काम

post

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड पर सुचारू रूप से चारधाम यात्रा न चलने के चलते आर्थिक संकट आ गया है। जिसे देखते हुए उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य अनंत अंबानी ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड के कर्मचारियों के वेतन हेतु 5 करोड़ की धनराशि दान दी है।
इससे पहले उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह ने अनंत अंबानी से आर्थिक मदद का अनुरोध किया था। जिसके बाद अनंत अंबानी ने देवस्थानम् बोर्ड को 5 करोड़ की धनराशि दान दी।
बी.डी. सिंह ने बताया कि मुकेश अंबानी सहित अंबानी परिवार की बदरीनाथ, केदारनाथ सहित चारों धामों में अपार आस्था सर्वविदित है. पहले भी उनके द्वारा करोड़ों रुपये का दान बदरीनाथ-केदारनाथ धाम को दिया जाता रहा है।
इसी कड़ी में कोरोना महामारी से इस यात्रा वर्ष देवस्थानम् बोर्ड की आर्थिकी भी प्रभावित हुई है। लिहाजा उन्होंने कर्मचारियों के वेतन के लिए अनंत अंबानी से अनुरोध किया था जिसपर उन्होंने 5 करोड़ की धनराशि दान करदी।
 बीडी सिंह के न्यौते पर मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी आगामी नवंबर माह में बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने भी पहुंचेंगे। 
बता दें कि हर वर्ष यात्रा शुरू होने पर उद्योगपति मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी बदरी-केदार में मत्था टेकने आते हैं। वे प्रतिवर्ष चंदन, केसर व अन्य पूजा के लिए धामों में करोड़ों की धनराशि भेंट करते हैं।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment