महिला और दलित उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल

post

दलितों और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में देशभर में आज कांग्रेस ने दलित एवं महिला उत्पीड़न विरोधी दिवस मनाया। इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर उत्तराखंड में भी इस मसले पर कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने गांधी पार्क के गेट पर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस ने दलितों और महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध ज़ाहिर किया। 
 प्रीतम सिंह के मुताबिक बीजेपी शासित प्रदेशों में बेटियां महफूज़ नहीं है। भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं और दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश चितिंत है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है।
हाथरस की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था।  इस लड़ाई को राहुल और प्रियंका गांधी ने लड़ने का काम किया। 
 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos