कोरोना संक्रमण के आज 420 नये केस, दून में फिर सबसे ज्यादा,यहां पढ़ें पूरा आंकड़ा

post

उत्तराखण्ड में आज कोरोना संक्रमण के 420 नये मामले सामने आए हैं। जिन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 69307 हो गया है। 
वही बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में नौ मरीजों की मौत हुई है। 
प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है।  मैदानी जिले देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में फिर से संक्रमित मामलों में तेजी आ रही है। हालांकि पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत अन्य पर्वतीय जिलों में संक्रमित मामलों में कमी आई है। 
देहरादून जिले में सबसे अधिक 153 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 51, हरिद्वार में 42, ऊधमसिंह नगर में 38, रुद्रप्रयाग और चमोली में 28-28, पौड़ी में 23, टिहरी में 18, अल्मोड़ा में 17, बागेश्वर में 12, पिथौरागढ़ में 07, चंपावत में 02 और उत्तरकाशी जिले में 01 संक्रमित मिला है। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos