70 हज़ार के पार पहुंचे कोरोना संक्रमण के मामले, आज मिले....

post

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। 24 घण्टे के भीतर 512 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं।
 इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार पार हो गया है। 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार,  कुल संक्रमितों की संख्या 70205 हो गई है। हालांकि 64939 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  
देहरादून जिले में 204 कोरोना मरीज मिले हैं। चमोली में 45, नैनीताल में 43, हरिद्वार में 39, पौड़ी में 35, पिथौरागढ़ में 27, टिहरी में 23, ऊधमसिंह नगर में 22, रुद्रप्रयाग में 20, अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 14, उत्तरकाशी व चंपावत जिले में 12-12 संक्रमित मामले मिले हैं। 

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos