सीएम ने दी गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं, प्रदेश की खुशहाली की भी की कामना

post

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरू नानक जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 
उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। गुरूनानक देव ने जनता को समानता एवं भाईचारे का भी संदेश दिया।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने हमें प्रेम, सामाजिक समरसता व शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment