इंसानियत हुई शर्मसार- बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर कर दिया मां का कत्ल

post

अपने जिगर के टुकड़े को लाड़ प्यार से पाल पोसकर बड़ा करने वाली मां ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस बेटे को वो दुनिया मे लायी वही उसे मौत दे देगा। जी हां देहरादून में ऐसी ही सनसनीखेज वारदात ने हर किसी को चौंका दिया है । 
आंबेडकर कॉलोनी में एक बेटे ने संपत्ति के लालच में अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां का कत्ल कर दिया।  बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
बताया जा रहा है कि 25 जनवरी को मिथिलेश ने टेलीफोन करके कोतवाली डालनवाला को जानकारी दी कि उसकी मां की हत्या हुई है। इसके पीछे उसने अपने भाई और भाभी पर हत्या का शक जताया।
मिथिलेश के मुताबिक, संपत्ति के लालच में अक्सर उसका भाई जयवीर और भाभी सोनम उसकी मां सरोज देवी के साथ मारपीट करते थे।
 मामले में पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सरोज देवी के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में सामने आया कि सरोज देवी की मौत गला घोंटने से हुई है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी दंपति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
 कुछ ही देर में जयवीर और सोनम ने हत्या की बात कबूल ली।  पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos