बड़ी मुश्किल है डगर पनघट की, कांग्रेस में धामी के बाद नवप्रभात नाराज

post

मिशन 2022 के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा चुनावी फेरबदल कर सबको खुश करने की पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी विरोध के सुर उठ रहे हैं। 
पहले धारचूला विधायक हरीश धामी ने चुनाव कमेटी की कुछ नई नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी छोड़ने की धमकी दी तो  अब विकासनगर के पूर्व विधायक नवप्रभात ने प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष पद लेने से इंकार कर दिया है। 
 नवप्रभात की मानें तो जब चुनाव किसी चेहरे को सामने रखकर लड़ा जाना है तो मेनिफेस्टो बनाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर होनी चाहिए। उन्होंने मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष पद अस्वीकार किए जाने के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत करा दिया है। 
वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल शुक्रवार को राहुल गांधी से मिले। उनके साथ पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने गणेश गोदियाल को शुभकामनाएं दी।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment