शतरंज में माहिर शेराली, 5वां स्थान पाकर बढ़ाया देवभूमि का मान

post

शतरंज में माहिर शेराली, 5वां स्थान पाकर बढ़ाया देवभूमि का मान

34वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड की शेराली पटनायक  ने अपना लोहा मनवाया है। कर्नाटक में आयोजित प्रतियोगिता  में शेराली  ने पांचवा स्थान हासिल किया । शेराली देहरादून की सेंट जोजफ अकादमी की कक्षा 8वीं की छात्रा है। जबकि बालक वर्ग में प्रदेश के ही सद्भव रौतेला 10वे नंबर पर रहे। 
9 से 14 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता  में बालिका वर्ग में 134 तथा बालक वर्ग में 238 खिलाड़ियों  ने प्रतिभाग किया।
इनमें शेराली समेत 3 खिलाड़ियों ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos