68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : उत्तराखंड को मिला Most Film Friendly (Special Mention) अवॉर्ड, सीएम ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

post

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की आज घोषणा कर दी गई है. नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विजेताओं की सूची घोषित की गई. 
उत्तराखण्ड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत Most Film Friendly (Special Mention) पुरस्कार  प्राप्त हुआ है। 
इस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माण को लेकर निर्माताओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में जो फिल्म नीति बनाई है, वो कारगर साबित हो रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार उत्तराखण्ड को फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिल चुका है।
राष्ट्रीय पुरस्कार भारत में सबसे प्रमुख फिल्म पुरस्कार समारोह है. 1954 में स्थापित, यह 1973 से भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और भारतीय पैनोरमा के साथ प्रशासित किया गया है ।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos