महेन्द्र भट्ट को मिली उत्तराखंड बीजेपी की कमान, कौशिक की छुट्टी

post

उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी। विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं  थीं। 
 वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया है।पार्टी लगातार तीसरी बार पांचों सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर चल रही है। इसके लिए पार्टी सरकार और संगठन के माध्यम से क्षेत्रीय आधार पर 
संतुलन को वरियता दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से हैं, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पार्टी ने गढ़वाल के महेंद्र भट्ट को सौंपी है

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos