उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति का गठन, जानिए किन नेताओं को मिली जगह

post

कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड कांग्रेस की चौदह सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति के गठन को मंजूरी दी है।  14 सदस्यीय राजनीतिक मामलों समिति में उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यावद, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का नाम शामिल हैं।
इसके अलावा चकराता विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नवप्रभात, राजेंद्र सिंह भंडारी, काजी निजामुद्दीन, सुमित हृदयेश, प्रकाश जोशी, वैभव वालिया और इशिता शिंदे का नाम शामिल है।  
इन चौदह सदस्यों के अलावा स्पेशल आमंत्रित सदस्यों में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष और सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos