देहरादून एसएसपी ने किए बंपर तबादले, 13 इंस्पेक्टर और 16 दारोगा इधर से उधर

post

देहरादून के एसएसपी  दलीप सिंह कुंवर ने बड़े स्तर पर दरोगा ओर इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। तबादला लिस्ट में 13 इंस्पेक्टर व 16 दरोगा शामिल हैं।
जिसके तहत पुलिस लाइन व एसएसपी कार्यालय में तैनात निरीक्षक व उप निरीक्षकों को मैदान में उतारा गया है। जबकि थाना चौकी में जमे निरीक्षक व उप निरीक्षकों की ड्यूटी कार्यालय में लगाई गई है।
कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जिले में तैनात 29 दारोगा व 13 इंस्पेक्टरों को इधर-उधर किया है. साथ ही एसएसपी ने स्थानांतरण करते हुए उनको तत्काल नवनियुक्त स्थान के लिए रवाना करने के निर्देश जारी किए गए हैं. सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह वर्तमान तैनाती पुलिस लाइन से नई तैनाती वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना रायपुर व सब-इंस्पेक्टर विनय शर्मा वर्तमान तैनाती कोतवाली मसूरी से नई तैनाती चौकी प्रभारी करनपुर की जिम्मेदारी दी है.इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट थाना प्रभारी कैंट से कार्यमुक्त कर नई तैनाती विकासनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व इंस्पेक्टर मनोज मनवाल प्रभारी निरीक्षक डोईवाला कोतवाली से नई तैनाती प्रभारी सीनियर सिटीजन सेल पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी दी है. इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली प्रभारी डीसीसी पुलिस कार्यालय से कार्यमुक्त कर मसूरी कोतवाल प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos